निदेशक

 डॉ. जितेंद्र सिंह
निदेशक

डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रोफेसर, फल विज्ञान, कृषि विश्वविद्यालय, कोटा

डॉ. जितेन्द्र सिंह, प्रध्यापक, फल विज्ञान विभाग, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, झालावाड़, दिनांक 01.12.2025 से कृषि विश्वविद्यालय,कोटा में शिक्षा निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वे पिछले 29 वर्षों से जिसमें 15 वर्ष प्रध्यापक के रूप में शामिल हैं, बागवानी से सम्बंधित शिक्षण/अनुसंधान/विस्तार से जुड़े हुए हैं। उन्हें बागवानी के क्षेत्र में रचनात्मक लेख का शौक है। अपने निरंतर सेवा कार्यकाल में उन्होंने बागवानी फसलों के बाग प्रबंधन पहलुओं पर काम किया है। उन्होंने पाठकों की विविध श्रेणियों के अनुरूप बागवानी में कई साहित्य का योगदान दिया है। डॉ. सिंह ने बागवानी  में पीजी/पीएच.डी. उपाधि के लिए 34 छात्रों का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया है। वह बागवानी प्रौद्योगिकी के प्रसार  के लिए 5 प्रशिक्षणों के आयोजन में शामिल रहे हैं। उन्हें 5 बाहरी वित्त पोषित परियोजनाओ को संचालित  करने का अवसर प्राप्त हुआ, इसके अलावा वे 3 संगोष्ठियों के आयोजन में भी शामिल रहे हैं। वे 11 वैज्ञानिक परीक्षाओं के निर्णायक के रूप में सेवा दे रहे हैं। डॉ सिंह ने विभिन्न बागवानी प्रौद्योगिकियों पर आधारित 100 से अधिक लेखों का लेखन किया है।
    अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए, डॉ. सिंह को राजकीय माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी कॅलोनी, बीकानेर द्वारा 28.02.07को विज्ञान दिवस पर सम्मानित किया गया, जिसमें उन्होंने छात्रों को जल प्रबंधन और फसल के क्षेत्र में फसल कटाई के बाद के प्रबंधन परियोजना के प्रारूप प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन किया। उन्होंने वर्ष 2008 के दौरान अर्थ मैटर्स फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा पृथ्वीमित्र पुरस्कार मिला,28.29 दिसम्बर, 2010 के दौरान बागवानी में सटीक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन सचिव के रूप में सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारा उपकार फाउंडेशन उत्कृष्टता पुरस्कार,15 अगस्त, 2012  को माननीय कुलपति, एमपीयूएटी, उदयपुर द्वारा विश्वविद्यालय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए योगदान पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वह संपादकीय बोर्ड, इंडियन जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च, करनाल के कार्यकारी  और प्रोग्रेसिव हॉर्टिकल्चर, आईएसएचआरडी, देहरादून, उत्तराखंड के कार्यकारी सदस्य हैं। डॉ. सिंह को उनकी हिंदी में लिखी पुस्तक आधारीय बागबानी के लिए 16 जुलाई, 2017 को आईसीएआर.डॉ. राजेंद्र प्रसाद पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें 08 दिसम्बर, 2019 को इंडियन सोसाइटी आफ हॉर्टिकल्चर रिसर्च एंड डवलपमेंट, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। जुलाई 2023के दौरान डॉ. सिंह को अंतराष्ट्रीय सम्मलेन में मेवाड़ विश्वविद्यालय, चित्तौड़गढ़ द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला । वे फल विज्ञान में भारतीय बागवानी  विज्ञान अकादमी, नई दिल्ली के अध्येता (फेलो.2024) है। डॉ. जितेन्द्र सिंह बागवानी के विकास के लिए एक समर्पित व्यक्तित्व है ।

नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी: डॉ. पी.के.पी. मीणा
ईमेल :[email protected]


सम्पर्क

कृषि विश्वविद्यालय कोटा
बारां रोड, बोरखेड़ा, कोटा
दूरभाष संख्या (O) 0744-2321205
ईमेल: [email protected]

Social Media


कैसे पहुंचे
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use |
Last Updated on : 30/01/26