कुलगुरू

डॉ. विमला डूंकवाल

डॉ. विमला डूंकवाल

कुलगुरू, कृषि विश्वविद्यालय कोटा

डॉ. विमला डूंकवाल, कुलगुरू, कृषि विश्वविद्यालय कोटा का जन्म 05 जनवरी 1971 को श्री श्योदान सिंह एवं माता श्रीमती बनेनी देवी के घर, गांव मीरपुर उत्तरप्रदेश में हुआ। आपकी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के आर्य समाज विद्यालय एवं उच्च शिक्षा वनस्थली विद्यापीठ, निवाई (टोंक) में हुई। आपकी स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा क्रमशः 1990 एवं 1992 में वनस्थली विद्यापीठ निवाई स्वर्ण पदक के साथ, 1993 में पंजाब विश्वविद्यालय से आहार विशेषज्ञ में डिप्लोमा, विद्यावाचस्पति 2006 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, सन 2012 में LLB महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से किया। वर्ष 1996 में आपका चयन सहायक प्राध्यापक (खाद्य एवं पोषण) के रूप में गृह विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर, (राजस्थान) में हुआ। वर्ष 2009 में आपकी पदोन्नति सहप्राध्यापक एवं वर्ष 2012 में प्राध्यापक के रूप में हुयी। अपने 29 वर्षों के कार्यकाल में चीफ हॉस्टल वार्डन, विभागाध्यक्ष (खाद्य एवं पोषण विभाग), दो परियोजना में प्रमुख अन्वेषक तथा 2 परियोजनाओं में सहायक अन्वेषक, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य, एकेडेमिक काउंसिल के सदस्य, एवं विभिन्न कमेटी के सदस्य रही है । आपने अपने कार्यकाल के दौरान पोषण सोसायटी ऑफ इंडिया, इंडियन डायटेटिक्स एसोसिएशन, राजस्थान एक्सटेंशन एजुकेशन सोसायटी, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के आजीवन सदस्य, विभिन्न पुरस्कार/सम्मान- कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के लिए 2001 में प्रशंसा पुरस्कार यूनिसेफ, जयपुर के द्वारा, न्यूट्री स्कॉलर पुरस्कार (2018-19) ड्यूपॉन्ट, साउथ एशिया के द्वारा वेजिटेरियन केक ट्रीट के लिए, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (2023) कृषि विज्ञान केंद्र, मधुबनी के द्वारा मोटे अनाज का मूल्यवर्धन हेतु तथा आपको विश्वविद्यालय, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर से कई और पुरस्कार भी मिले । वर्ष 2023 में मोटे अनाज आधारित खाद्य उत्पादों के विपणन हेतु नेचुरल राजस्थानी फूड्स प्रोडक्ट्स, बीकानेर से एमओयू भी किया ।

आपके द्वारा "मरुशक्ति" नामक कृषि नवाचार इनक्यूबेशन केंद्र की स्थापना (FSSAI पंजीकृत), सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय, प्रयोगशालाओं एवं मरुशक्ति इकाई को ISO प्रमाणन आपके कार्यकाल के दौरान ही प्राप्त हुए हैं। आपने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) प्रायोजित विंटर स्कूल मोटे अनाज आधारित पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना राष्ट्रीय सम्मेलन ”वैश्विक परिप्रेक्ष्य में मोटे अनाज” तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी “महिला सशक्तिकरण: चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ” का सफल आयोजन किया। आपने अपने कार्य काल के दौरान साठ एमएससी थीसिस, 10 विद्यावाचस्पति थीसिस, 2 पेटेंट, 4 पुस्तकें, 47 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित, 52 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मेलन/सेमिनार में प्रस्तुतियाँ, 3 प्रैक्टिकल मैनुअल, 16 प्रशिक्षण मॉड्यूल, 3 बुक चेप्टर, 16 पुस्तिकाएँ एवं 30 लोकप्रिय लेख प्रकाशित किये।

 वर्ष 2017 से भारत स्काउट गाइड की दो बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीं है।अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय एवं निदेशक कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान तथा विभागाध्यक्ष (खाद्य एवं पोषण विभाग) के पद पर कार्यरत रहीं तथा अब आपको कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति के पद पर कार्यभार ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी: डॉ. पी.के.पी. मीणा
ईमेल :[email protected]


सम्पर्क

कृषि विश्वविद्यालय कोटा
बारां रोड, बोरखेड़ा, कोटा
दूरभाष संख्या (O) 0744-2321205
ईमेल: [email protected]

Social Media


कैसे पहुंचे
Privacy Policy | Disclaimer | Terms of Use |
Last Updated on : 30/01/26